Breaking News

‘PM मोदी से हमारे रिश्ते अच्छे’, फ्रांस में द्विपक्षीय बैठक में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'पीएम मोदी के साथ कई मुद्दों पर हुई बात', मीटिंग के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   'मोदी शांत, संयमित और जबरदस्त...मैं उनके जैसा नहीं', पीएम की तारीफ में बोले डोनाल्ड ट्रंप     |   कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर PM मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप, विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई शिकायत     |   समाजवादी पार्टी के 25-26 सांसद टूटने को तैयार: केशव प्रसाद मौर्य     |  

अमेरिका में 22 वर्षीय भारतीय छात्र लापता, तलाश में जुटे अधिकारी

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा 22 वर्षीय भारतीय छात्र लापता हो गया है, जिसके बाद अधिकारियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से बताया कि कर्नाटक का रहने वाला और यूसी बर्कले का छात्र सकेत श्रीनिवासैया मंगलवार को लापता हो गया।

जानकारी के अनुसार, उसका बैग पार्क हिल्स इलाके में मिला है, जिसमें उसका पासपोर्ट और लैपटॉप भी है। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने उसके लापता होने पर गहरी चिंता व्यक्त की। 

दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कर्नाटक राज्य के रहने वाले और यूसी बर्कले के भारतीय स्नातकोत्तर छात्र सकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर हम गहरी चिंता व्यक्त करते हैं।’’ पोस्ट में कहा गया है, ‘‘दूतावास परिवार के संपर्क में है और छात्र का पता लगाने के लिए संबंधित स्थानीय अधिकारियों के भी संपर्क में है।’’ 

पुलिस के हवाले से बताया गया है कि श्रीनिवासैया को आखिरी बार ‘ड्वाइट वे’ 1700 ब्लॉक में देखा गया था। पुलिस के अनुसार श्रीनिवासैया का कद लगभग 6 फुट 1 इंच, वजन लगभग 73 किलोग्राम, छोटे काले बाल और आंखें भूरी हैं। पुलिस ने लोगों से श्रीनिवासैया के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया है।