Breaking News

IRCTC घोटाला: लालू-तेजस्वी को कोर्ट से बड़ी राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला     |   दिल्ली सरकार ने राउज एवेन्यू की 3 अदालतों को स्पेशल NIA कोर्ट के तौर पर नोटिफाई किया     |   मॉनसून सत्र से पहले सोनिया के आवास पर कांग्रेस की बैठक, मौजूद रहे कई बड़े नेता     |   खाड़ी में भारी तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक     |   मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |  

भारतीय राजदूत क्वात्रा ने की पेंसिल्वेनिया के गवर्नर से मुलाकात, आर्थिक संबंध मजबूत बनाने पर की चर्चा

Washington: अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने पेंसिल्वेनिया के गवर्नर जोश शापिरो से मुलाकात की और आर्थिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संबंधों को और मजबूत बनाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया।

सोमवार को हैरिसबर्ग में हुई इस बैठक के बाद गवर्नर शापिरो ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मैं उम्मीद करता हूं कि हम मिलकर और निवेश आकर्षित करने, प्रतिभाओं को बढ़ावा देने और पेंसिल्वेनिया तथा भारत के लोगों के लिए अच्छी आय वाले रोजगार के अवसर पैदा करने का काम जारी रखेंगे।’’

वहीं भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि क्वात्रा ने गवर्नर शापिरो को तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था में बुनियादी ढांचे, डिजिटल क्षेत्र और विनिर्माण में हो रहे बड़े बदलावों से अवगत कराया। इसके साथ ही क्वात्रा ने पेंसिल्वेनिया में रहने वाले भारतीय-अमेरिकी समुदाय का, गवर्नर के मजबूत समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।