Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

अमेरिका: वर्जीनिया में प्रवासी भारतीयों ने मनाया खरना, पारंपरिक तरीके से किया अनुष्ठान

अमेरिका के वर्जीनिया में प्रवासी भारतीयों ने छठ पूजा के दौरान पारंपरिक तरीके से खरना अनुष्ठान किया। खरना के दौरान श्रद्धालु शारीरिक और आध्यात्मिक शुद्धि के लिए सूर्योदय से सूर्यास्त तक उपवास रखते हैं। इस दौरान वे पानी तक नहीं पीते।

सूरज डूबने के बाद चावल, गुड़ से बनी खीर और फलों के प्रसाद से व्रत खोला जाता है।  लोकल प्रशासन ने छठ के लिए एक झील का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी थी। इसके बाद श्रद्धालु वहां छठ मनाने की तैयारियों में जुट गए थे।

खरना चार दिन चलने वाली छठ पूजा के दूसरे दिन मनाया जाता है। ये त्योहार सूर्य देव और छठी मैया को समर्पित है।