Breaking News

इजरायल ने लेबनान पर फिर किया हमला, दक्षिणी इलाकों पर 18 हजार से ज्यादा बम गिराए     |   ईरान-अमेरिका वार्ता के लिए पाकिस्तान के इस्लामाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम लागू     |   पाकिस्तान ने 'इस्लामाबाद वार्ता' के लिए आने वाले सभी लोगों को 'वीजा-ऑन-अराइवल' की अनुमति दी     |   कुवैत के बेस पर ड्रोन से हमला     |   वीडियो वायरल होने के बाद AIMIM ने हुमायूं कबीर की जनता पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ा     |  

अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने पीएम मोदी को दी बधाई, कहा- उन्हें भगवान और भारत के लोगों ने चुना

टॉप अफ्रीकन अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार चुनावी जीत पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी को भगवान और भारत के लोगों ने चुना है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका के बीच सकारात्मक रिश्ते इसी तरह बरकरार रहेंगे।

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए रमैन एमेरिटस सिस्को के चेयरमैन जॉन चैंबर्स ने कहा कि उनकी अगुवाई में भारत ने आर्थिक रूप से और डिजिटिलाइजेशन के साथ जबरदस्त तरक्की की है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारत पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात में कोई शक नहीं है कि पॉजिटिव मोमेंटम बरकरार रहेगा। अमेरिका में पाकिस्तान के पूर्व राजदूत हुसैन हक्कानी ने भारत के लोगों को बधाई देते हुए भारत के चुनावी लोकतांत्रिक सिस्टम की तारीफ की।