Breaking News

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के प्रतिनिधि का बयान, सीजफायर के बाद होर्मुज पर रखा पक्ष     |   भारत ने पश्चिम एशिया सीजफायर का किया स्वागत, कहा- बातचीत जरूरी     |   ईरान-US वार्ता: इस्लामाबाद में अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस से मिलेंगे ईरानी स्पीकर कलीबाफ     |   'ट्रिगर पर है हमारी उंगली', दुश्मन ने गलती की तो मिलेगा करारा जवाब     |   3 महीने के लिए 25% सस्ते हुए पार्किंग और लैंडिंग चार्ज, सरकार का बड़ा फैसला     |  

पाकिस्तान के क्वेटा में IED ब्लास्ट, 10 सैनिकों की मौत

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाया है. इस हमले में 10 सैनिकों की मौत हो गई है. क्वेटा के मार्गट में बलूच आर्मी ने रिमोट कंट्रोल से पाकिस्तानी सेना के काफिले पर IED हमला किया. इस ऑपरेशन में पाक सेना का एक वाहन पूरी तरह से नष्ट हो गया. इसमें सवार सभी 10 लोग मारे गए. यह पहली बार नहीं है जब बलूच के लड़ाकों ने पाक सेना को निशाना बनाया हो. इससे पहले भी बलूच सेना ने पाक सेना को कई बार टारगेट किया है.

पिछले महीने बलूचिस्तान के नोशकी में BLA ने पाक सेना के काफिले पर हमला किया था. इस हमले में 5 जवानों की मौत हुई थी जबकि 13 घायल हुए थे. पाक सेना के काफिले में 8 बसें थीं, जिनमें से एक विस्फोट में पूरी तरह नष्ट हो गई. इससे पहले केच जिले में पाक सेना के काफिले पर बम से हमला किया गया था.

जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाइजैक कांड के बाद बलूच सेना ने पाकिस्तान को पूरी तरह से टारगेट पर ले लिया है. BLA ने 11 मार्च को जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था. इस ट्रेन में 400 से ज्यादा यात्री सवार थे. बलोन की पहाड़ी में जब ट्रेन एक टनल से गुजर रही थी, उसी वक्त घात लगाए बैठे बलूच लड़ाकों ने उसपर हमला कर दिया. इसमें 21 यात्री समेत कई लोगों की मौत हो गई थी.