Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

'हमले में हिज्बुल्लाह के एक और सदस्य को मार गिराया', इजराइल के रक्षा बलों का दावा

Israel: इजराइल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के सैन्य ढांचे के पुनर्निर्माण में शामिल एक हिजबुल्लाह कार्यकर्ता को मार गिराया है। आईडीएफ ने एक बयान में कहा कि उसने दक्षिणी लेबनान के यतार क्षेत्र में दो हिजबुल्लाह आतंकवादियों को निशाना बनाकर हमले किए। इनमें से एक ईरान समर्थित समूह से संबंधित सैन्य सुविधाओं को बहाल करने के प्रयास में मारा गया।

आईडीएफ ने कहा कि यह कार्रवाई इजराइल और लेबनान के बीच मौजूदा समझौतों का उल्लंघन थी। इजराइली सेना ने बताया कि डिवीजन 91 के बलों ने पिछले सप्ताह दक्षिणी लेबनान में अलग-अलग अभियानों में हिजबुल्लाह के चार और आतंकवादियों को मार गिराया।

आईडीएफ ने कहा कि वह इजराइल की सुरक्षा के लिए किसी भी खतरे को बेअसर करने के लिए अभियान जारी रखेगा। हिजबुल्लाह ने इन दावों पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की है।