Breaking News

जयपुर में फॉरेस्ट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की निर्माणाधीन छत गिरी, 10 घायल     |   पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक बहाल, दो लेन से शुरू हुआ यातायात     |   वेनेजुएला में भूकंप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़ा, 3535 पहुंची तादाद     |   रूस-यूक्रेन युद्धः कीव पर मिसाइल हमले में मारे गए 21 लोग, यूक्रेनी अधिकारियों ने की पुष्टि     |   एस जयशंकर ने बहरीन के किंग से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई बात     |  

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने 2.2 बिलियन डॉलर के फंडिंग फ्रीज को लेकर ट्रंप प्रशासन पर दायर किया मुकदमा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से सत्ता संभाली है, वो लगातार एक्शन मोड में हैं। ट्रंप ने कई अहम फैसलों के साथ सरकार के वित्तीय बोझ को कम करने का काम किया है। अब इसी तरह ट्रंप सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की अरबों डॉलर की फंडिंग रोक दी है। अमेरिकी सरकार के इस फैसले का हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने कड़ा विरोध जताया है और उसके खिलाफ कोर्ट में मुकदमा कर दिया है।

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने ट्रंप के इस फैसले को असंवैधानिक और अवैध करार देने की मांग करते हुए बोस्टन संघीय न्यायालय में मुकदमा दायर किया है। विश्वविद्यालय ने अनुदान में 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की संघीय मदद रोकने को उसकी सवतंत्रता पर चोट बताई है।

हार्वर्ड ने सोमवार को घोषणा की कि उसने अनुदान में 2.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक की फंडिंग को रोकने के खिलाफ मुकदमा दायर किया है, क्योंकि संस्थान ने कहा था कि वह परिसर में सक्रियता को सीमित करने की ट्रंप प्रशासन की मांगों को नहीं मानेगा।