Breaking News

इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |   बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |  

अमेरिका के टेनेसी में भयंकर गोलीबारी

अमेरिका में टेनेसी राज्य में गोलीबारी की खबर है। बताया जा रहा है कि टेनेसी के मेमफिस में एक ब्लॉक पार्टी के दौरान बंदूकधारी ने गोलीबारी कर दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। मेमफिस पुलिस विभाग के अनुसार, गोलीबारी की ये घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम 7.19 बजे हुई।

घटना में घायल हुए लोगों में से तीन को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य 11 लोगों को निजी वाहनों में अस्पताल भेजा गया। बता दें कि अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की ऐसी घटनाएं होती रहती हैं।