Breaking News

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले संभला रुपया; 6 पैसे की मजबूती के साथ 96.10 पर पहुंचा     |   UP विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी BJP     |   फीफा वर्ल्ड कप के दीवानों के लिए असम सरकार का बड़ा तोहफा, रात 3:30 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट     |   अमेरिका ने ईरान की नौसेना और मिसाइल साइटों को बनाया निशाना, 7 घंटे तक चला भीषण हवाई हमला     |   सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ छात्र गिरफ्तार, FIR दर्ज     |  

कुवैत अग्निकांड: पश्चिम बंगाल के रहने वाले द्वारिकेश की मौत, परिवार ने सरकार से मांगी मदद

पश्चिम बंगाल के निवासी द्वारिकेश पटनायक की दो दिन पहले मंगफ की इमारत में आग लगने से मौत हो गई। वो वहां की एक कंपनी में सुपरवाइजर के रूप में काम करने के लिए कुवैत गए थे। द्वारिकेश पटनायक पश्चिम मिदनापुर जिले के निवासी थे। उनका परिवार सरतपल्ली इलाके में रहता है।

मृतक के बहनोई सायंतन ने कहा, "मेरे जीजा के दोस्त ने हमें बताया कि जिस इमारत में वे रहते थे, उसमें भीषण आग लग गई।" उन्होंने कहा कि अब हमें कोई जानकारी नहीं है कि शव यहां कब और कैसे पहुंचेगा और हमें इसमें मदद की जरूरत है क्योंकि हमें अंतिम संस्कार की व्यवस्था करनी है।