Breaking News

इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |   बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |  

एलन मस्क ने की भारत यात्रा की पुष्टि, PM मोदी से करेंगे मुलाकात

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क ने अपनी आगामी भारत यात्रा की पुष्टि की। भारत दौरे के दौरान मस्क के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की संभावना है। मस्क ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं।’’

मस्क के 22 अप्रैल के सप्ताह में भारत आने की उम्मीद है। अपनी यात्रा के दौरान देश में कंपनी की निवेश योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। पिछले साल जून में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान मस्क ने मोदी से मुलाकात की थी। टेस्ला के सीईओ ने तब कहा था कि उनकी 2024 में भारत का दौरा करने की संभावना है। मस्क ने ये भी कहा था कि उनकी कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में प्रवेश करेगी।