Breaking News

'ईरान डील फाइनल नहीं, बात नहीं बनी तो फिर बरसाएंगे बम', G7 में ट्रंप की धमकी     |   गुरु रंधावा जिम फायरिंग केस: लॉरेंस गैंग के दो शूटर गिरफ्तार     |   MLC चुनाव: CM डीके शिवकुमार ने रिसॉर्ट में मॉक वोटिंग कराई, कल होना है मतदान     |   मॉनसून ने कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा को कवर किया: IMD     |   2011 से 2020 के बीच खराब हो चुकी और जंगल कटने से प्रभावित 21.76M हेक्टेयर जमीन को भारत ने फिर से किया ठीक     |  

एलन मस्क ने विकिपीडिया को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया ग्रोकिपीडिया

Grokipedia: एलन मस्क ने एक क्राउडसोर्स्ड ऑनलाइन विश्वकोश ग्रोकिपीडिया लॉन्च किया है, जिसे वे विकिपीडिया के प्रतिद्वंद्वी के रूप में स्थापित करना चाहते हैं।

सोशल मीडिया पर लिखते हुए, मस्क ने कहा कि “Grokipedia.com संस्करण 0.1 अब लाइव है” और वादा किया कि “संस्करण 1.0 10 गुना बेहतर होगा।” उन्होंने कहा कि ग्रोकिपीडिया का लक्ष्य “सत्य, संपूर्ण सत्य और केवल सत्य” है।

मस्क पहले भी विकिपीडिया के “प्रचार” से भरे होने के लिए आलोचना कर चुके हैं और लोगों से इस साइट को दान देना बंद करने की अपील कर चुके हैं। सितंबर में उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी एक्सएआई ग्रोकिपीडिया पर काम कर रही है।

ग्रोकिपीडिया साइट का स्वरूप बहुत ही साधारण है और इसमें एक सर्च बार के अलावा कुछ भी नहीं है जहां उपयोगकर्ता सवाल टाइप कर सकते हैं। इसमें बताया गया है कि इसमें 885,279 लेख हैं। वहीं, विकिपीडिया का कहना है कि इसमें अंग्रेजी में 70 लाख से ज्यादा लेख हैं।

विकिपीडिया की तरह, उपयोगकर्ता टेलर स्विफ्ट, बेसबॉल वर्ल्ड सीरीज या बकिंघम पैलेस जैसे कई विषयों पर लेख खोज सकते हैं।

हालांकि विकिपीडिया स्वयंसेवकों द्वारा लिखा और संपादित किया जाता है, लेकिन ये साफ नहीं है कि ग्रोकिपीडिया के लेख वास्तव में कैसे तैयार किए जाते हैं। रिपोर्टों से पता चलता है कि ये साइट उसी एक्सएआई मॉडल पर आधारित है जो मस्क के ग्रोक चैटबॉट का आधार है, लेकिन कुछ लेख विकिपीडिया से लिए गए लगते हैं।

विकिपीडिया पर ग्रोकिपीडिया की प्रविष्टि में इस साइट पर “व्यवस्थित वैचारिक पूर्वाग्रहों—विशेष रूप से राजनीतिक हस्तियों और विषयों की कवरेज में वामपंथी झुकाव” का आरोप लगाया गया है।