Breaking News

इजराइली एयर फोर्स के हमले से दक्षिणी लेबनान के अल-शहाबिया शहर में भारी तबाही     |   ‘राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर नीतीश कुमार को बधाई’, PM मोदी का X पोस्ट     |   बंगाल चुनाव: ‘सभी एजेंसियां बिकी हुई हैं, बीजेपी पर भरोसा मत कीजिए- ममता बनर्जी     |   बंगाल चुनाव: ‘गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद दी जाएगी’, बोले अमित शाह     |   बंगाल चुनाव: ‘महिलाओं को नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण’, कोलकाता में बोले अमित शाह     |  

ताइवान में भूकंप, फंसे कई भारतीय नागरिक

Earthquake In Taiwan: ताइवान में 7.4 रिक्टर स्केल के विनाशकारी भूकंप के बीच कई भारतीय ताइवान में फंसे हुए हैं। इसके लिए भारत-ताइपे एसोसिएशन (India-Taipei Association) ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। संगठन ने भारतीयों से इस संकट की घड़ी में इस एडवाइजरी का ही पालन की अपील की है। इसके अलावा ताइवान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक हेल्पलाइन भी जारी की है। संगठन ने इस एडवाइजरी और हेल्पलाइन को अपने स्थानीय नेटवर्क के जरिए लोगों के साथ शेयर करने को भी कहा है।

भारत ताइपे एसोसिएशन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, महत्वपूर्ण सलाह बुधवार, 03 अप्रैल 2024 को तड़के पूर्वी ताइवान के तट पर आए भूकंप के मद्देनजर, ताइवान में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों की सहायता, मार्गदर्शन या स्पष्टीकरण के लिए भारत ताइपे एसोसिएशन द्वारा निम्नलिखित आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की गई है। : मोबाइल: 0905247906 ईमेल: ad.ita@mea.gov.in सभी भारतीय नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी सलाह का पालन करें। आईटीए ताइवान में भारतीय नागरिकों से भी अनुरोध करता है कि वे व्यापक प्रसार के लिए इस सलाह को अपने स्थानीय नेटवर्क के माध्यम से साझा करें