Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

नेपाल में भूकंप से भारी तबाही, अब तक 133 की मौत

नेपाल में शुक्रवार, 3 नवंबर की देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिसका असर दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्यों में भी महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जाजरकोट में था। 11:32 पर बजे आए 6.4 तीव्रता के इस भूकंप में सबसे अधिक नुकसान नेपाल के करनाली प्रांत के जाजरकोट और रुकुम पश्चिम में हुआ है। भूकंप से मरनेवालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है, अबतक यहां 133 लोगों की मौत हो चुकी है।

नेपाल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नेपाल में रात को आए भूकंप में जाजरकोट में 95 और रुकम में 38 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, मौत का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। वहीं, भूकंप के कारण नेपाल में कई मकान जमींदोज हो गए। सड़कों में दरार आ गई हैं।