Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

हिंद महासागर में इजरायली समुद्री जहाज पर ड्रोन अटैक, विस्फोट के बाद लगी आग

हिंद महासागर में एक व्यापारिक जहाज में विस्फोट और आग लगने की खबर सामने आई है। एक समुद्री एजेंसी ने जानकारी दी है कि ड्रोन हमले के कारण इस समुद्री जहाज में विस्फोट हुआ है।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, एक अन्य समुद्री एजेंसी ने बताया है कि लाइबेरिया का ध्वज वाला टैंकर इजरायल का लग रहा था। फिलहाल, इस मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

ब्रिटिश सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस और समुद्री सुरक्षा फर्म एंब्रे के मुताबिक, भारत के तट पर संदिग्ध हमले के कारण जहाज पर आग लग गई। यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि हमला अनक्रूड एरियल सिस्टम द्वारा किया गया था। फिलहाल, अधिकारी इस मामले की गहन जांच कर रहे है।