Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ मिलकर काम करना चाहता हूं'

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि अमेरिका की मध्यस्थता में हुई बातचीत के बाद भारत और पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से युद्ध विराम के लिए राजी हो गए हैं।

ट्रंप ने कहा, "मेरी स्थिति ये है कि मैं दोनों के साथ मिलकर काम करता हूं। मैं दोनों को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं और मैं उन्हें काम करते हुए देखना चाहता हूं। मैं उन्हें रुकते हुए देखना चाहता हूं और उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं। उन्होंने एक दूसरे के साथ बदला लिया है। इसलिए उम्मीद है कि वे अब रुक सकते हैं। मैं उन दोनों को जानता हूं, हम दोनों देशों के साथ बहुत अच्छे से मिलते हैं। दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं और मैं इसे रुकते हुए देखना चाहता हूं। अगर मैं मदद करने के लिए कुछ कर सकता हूं तो मैं वहां मौजूद रहूंगा।"

बता दें, भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी सैन्य संघर्ष के बाद दोनों देश शनिवार शाम पांच से युद्ध विराम के लिए सहमत हो गए।