Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी, डोनाल्ड ट्रंप ने की घोषणा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनके प्रशासन ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों में संलिप्तता के लिए भारतीय जांच एजेंसियों द्वारा वांछित और ‘बहुत बुरे’ व्यक्ति तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी है। 

पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा वर्तमान में लॉस एंजिलिस के एक मेट्रोपॉलिटन डिटेंशन सेंटर में बंद है। माना जाता है कि वह मुंबई के 26/11 हमलों के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड कोलमैन हेडली से जुड़ा है।

विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम ने शुक्रवार को कहा, "मोदी जी के आगमन पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने खुद ही ये साफ कर दिया है कि वे तहव्वुर राणा को प्रत्यर्पित करने जा रहे हैं। मेरे अनुसार ये एक बहुत बढ़िया घोषणा है...क्योंकि यह दुनिया भर में एक मजबूत संकेत देती है कि अमेरिका की धरती उन लोगों के लिए पनाहगाह नहीं होगी जो भारत की धरती पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होना चाहते हैं।"