Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

थाईलैंड में यात्री ट्रेन पर गिरी निर्माणधीन क्रेन, 30 लोगों की मौत, 64 अन्य घायल

Thailand: थाईलैंड के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में बुधवार को एक यात्री ट्रेन पर निर्माण में इस्तेमाल की जाने वाली क्रेन के गिर जाने के बाद ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 30 लोगों की मौत हो गई और 64 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बचावकर्मी अब भी मलबे में तलाश कर रहे हैं और लोगों को प्राथमिक उपचार मुहैया करा रहे हैं। यह हादसा महत्वाकांक्षी हाई-स्पीड रेल परियोजना निर्माण के दौरान हुआ।

यह परियोजना चीन को दक्षिण-पूर्व एशिया के अधिकतर हिस्सों से जोड़ेगी। नाखोन रत्चासिमा प्रांत के जनसंपर्क कार्यालय के अनुसार, दुर्घटना उस वक्त हुई जब रेलवे के एक ऊंचे हिस्से का निर्माण करने के लिए इस्तेमाल की जा रही क्रेन बैंकॉक से उबोन रत्चाथानी प्रांत की ओर जा रही ट्रेन पर गिर गई।

इस घटना के बाद ट्रेन पटरी से उतर गई और उसमें आग लग गई। परिवहन मंत्री पिफत रत्चकितप्राकन ने बताया कि उन्होंने दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।