Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन में 'ब्लू स्लिप' प्रथा को लेकर टकराव, जानिए क्या है मामला

USA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्लू स्लिप प्रक्रिया के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी में विरोध झेलना पड़ रहा है। ट्रंप इस प्रक्रिया को "पुरानी और "असंवैधानिक" बताते हैं और कहते हैं कि वह इसके खिलाफ अदालत का रुख करेंगे जबकि कुछ रिपब्लिकन सीनेटर ट्रंप से इतर राय रखते हैं।वे रहे हैं कि यह प्रथा अल्पमत में होने पर उनके अधिकारों की रक्षा करती है।

इस प्रक्रिया के तहत जब राष्ट्रपति किसी को जिला न्यायाधीश या अमेरिकी अटॉर्नी के पद के लिए नामित करते हैं, तो गृह राज्य के सीनेटर को एक नीले रंग का फॉर्म भेजा जाता है। वे इसे सकारात्मक या नकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ वापस कर सकते हैं। यदि प्रतिक्रिया नकारात्मक होती है, तो न्यायपालिका पैनल के अध्यक्ष आगे न बढ़ने का विकल्प चुन सकते हैं।

वहीं रिपब्लिकन का एक धड़ा ये तर्क भी दे रहा है कि बाइडेन के राष्ट्रपति रहते हुए यह प्रणाली उनके पक्ष में काम कर रही थी, जब उन्होंने लगभग 30 नामांकितों को रोकने के लिए 'ब्लू स्लिप्स' का इस्तेमाल किया था।

फिलहाल ट्रंप ब्लू स्लिप्स प्रथा को खत्म करना चाहते हैं क्योंकि डेमोक्रेट्स ने इस साल उनके कई नामांकितों का विरोध किया है। हालांकि रिपब्लिकन अब तक ट्रंप की अवहेलना करते रहे हैं, लेकिन वे इस बात पर सहमत हैं कि नामांकन प्रक्रिया में बदलाव की ज़रूरत है, क्योंकि डेमोक्रेट्स ने उनके सभी नामांकितों पर मतदान की गति को धीमा कर दिया है।