ईरान-इजराइल संघर्ष के मद्देनजर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार को मध्य पूर्व क्षेत्र में दो मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, "मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों- बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण, बोर्ड ने दो मार्च को होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया है।" भारद्वाज ने आगे कहा कि नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। उन्होंने कहा, "बोर्ड तीन मार्च को स्थिति की समीक्षा करेगा और पांच मार्च से होने वाली परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लेगा।"
ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच CBSE ने मध्य पूर्व में 10वीं-12वीं की परीक्षा की स्थगित
You may also like
मेलोनी पर ट्रंप के फोटो वाले बयान पर भड़का इटली, विदेश मंत्री ने अमेरिका का दौरा किया रद्द.
ट्रंप ने किया नए एयर फोर्स वन का अनावरण, बदल गया रंग और डिजाइन; कतर से मिला विमान.
मेलोनी ने फोटो वाले बयान पर ट्रंप को दिया करारा जवाब, कहा- इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते.
हिज़्बुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी, 4 इज़रायली सैनिकों की मौत के बाद नेतन्याहू ने दी चेतावनी.