Breaking News

ISI-शहजाद भट्टी मॉड्यूल पर बड़ा खुलासा, PAK से चल रहे आतंकी कॉल सेंटर का पर्दाफाश     |   रूस: मॉस्को की ऑयल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला     |   UP कांग्रेस चीफ अजय राय आज जाएंगे अयोध्या, राम मंदिर में करेंगे दर्शन     |   खाड़ी देशों पर हमलों की वजह से तेहरान पर भरोसे में आई कमी: सऊदी अरब     |   US के साथ हुई डील से हासिल हुए होर्मुज और हिज्बुल्लाह से जुड़े अहम लक्ष्य: ईरान     |  

एपस्टीन फाइल्स खुलासे के बाद ब्रिटेन की राजनीति में हलचल, पीएम स्टार्मर का भी नाम शामिल

Epstein-Files: ब्रिटेन की राजनीति में इन दिनों नई हलचल मची है। ऐसे में ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भी इससे अछूते नहीं हैं। दरअसल, एपस्टीन फाइल के नए खुलासों ने उनकी सरकार के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। एपस्टीन से संबंधित फाइलों के प्रकाशन के बाद प्रधानमंत्री की अपनी लेबर पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा है।

स्टारमर की लेबर पार्टी के कुछ सांसदों ने 2024 में पीटर मैंडेलसन को राजनयिक पद पर नियुक्त करने के उनके फैसले के लिए इस्तीफे की मांग की है क्योंकि मैंडेलसन का नाता एक दोषी यौन अपराधी से था। मैंडेलसन, मानव तस्करी के मामले में दोषी करार दिए गए जेफरी एपस्टीन के साथ अपने संबंधों को लेकर नए सवालों से घिरे हैं।

स्कॉटलैंड में लेबर पार्टी के नेता, अनस सरवर ने इन मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि "बहुत सारी गलतियां हुई हैं" और "डाउनिंग स्ट्रीट में नेतृत्व को बदलना होगा।" स्टार्मर के चीफ ऑफ स्टाफ और उनके संचार निदेशक ने भी कुछ ही समय के अंतराल में इस्तीफा दे दिया है। हालांकि, स्टार्मर ने जोर देकर कहा कि वह पद नहीं छोड़ेंगे।