Breaking News

दिल्ली-NCR में 'रेनी ट्यूजडे', दोपहर में शुरू हुई झमाझम बारिश     |   'पैलेट गन, इलेक्ट्रिक बैटन और वकीलों पर हमला...', सुप्रीम कोर्ट ने उठाए पुलिस एक्शन पर बड़े सवाल     |   सारांश जैन की टेस्ट टीम में एंट्री, श्रीलंका दौरे के लिए BCCI ने किया टीम का ऐलान     |   ईरान के पैसे से ही नुकसान की भरपाई करेंगे: ट्रंप     |   तमिलनाडु सरकार की पड़ोसी राज्यों को निर्माण सामग्री भेजने पर 3 महीने की रोक     |  

जल्द ही दुबई के बाजारों तक पहुंचेगी भागलपुर की खास मंजरी लीची

बिहार के भागलपुर जिले में अपने खेत में उगाई 'मंजरी लीची' के लिए पहला निर्यात ऑर्डर पाकर चंदन कुमार सिंह और मुकेश कुमार सिंह बेहद खुश हैं। बिहार की खास 'मंजरी लीची' जल्द ही दुबई में लीची के शौकीनों के घरों तक पहुंचेगी। सिंह भाइयों को 150 किलो लीची दुबई भेजने का ऑर्डर मिला है।

चंदन कुमार और मुकेश कुमार के मुताबिक तमाम मुश्किलों के बावजूद उन्होंने ये ठान लिया था कि लीची की इस बेहतरीन किस्म को अंतरराष्ट्रीय बाजार में जगह मिले। भागलपुर में अगर एयरपोर्ट और गोदाम बन जाए तो इलाके के किसानों को काफी फायदा होगा।

चंदन कुमार और मुकेश कुमार, बिहार के दूसरे लीची किसानों के साथ मिलकर सरकार से मंजरी लीची को जीआई यानी जियोग्राफिकल इंडिकेशन टैग देने की मांग कर रहे हैं, ताकि इस लीची की खास पहचान को बचाने में मदद मिल सके।