कैलिफोर्निया के लेक ताहो के पास आए हिमस्खलन में आठ बैककंट्री स्कीयर की मौत हो गई, जबकि एक स्कीयर अब भी लापता है। ये हिमस्खलन एक भीषण शीतकालीन तूफान के दौरान हुआ था। खतरनाक परिस्थितियों में घंटों की मशक्कत के बाद छह लोगों को बचाया गया। ब्लैकबर्ड माउंटेन गाइड्स के मार्गदर्शन में चल रहा ये समूह मंगलवार सुबह डोनर समिट के पास तीन दिवसीय ट्रेक पूरा करने जा रहा था, तभी हिमस्खलन आ गया। सिएरा हिमस्खलन केंद्र ने कुछ घंटे पहले ही चेतावनी जारी कर हिमस्खलन की आशंका जताई थी। बचाव दल ने आपातकालीन बीकन और मोबाइल फोन सिग्नल की मदद से बचे हुए लोगों का पता लगाया और सूर्यास्त से पहले उन तक पहुंच गए। अधिकारियों ने बताया कि 1981 के बाद अमेरिका में ये सबसे घातक हिमस्खलन है।