इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मुश्किल बढ़ सकती है. इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में पीएम नेतन्याहू के साथ ही हमास के शीर्ष नेताओं के खिलाफ अरेस्ट वारंट की मांग की गई है. दोनों पर युद्ध अपराध का आरोप है.
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट यानी आईसीसी युद्ध अपराध, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार का आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी करती है. 7 अक्टूबर को हमास की ओर से इजराइल पर हमला किए जाने और उसके जबाब में इजराइल की कार्रवाई को आईसीसी युद्ध अपराध के तौर पर देख रहा है.
पिछले दिनों इजराइल की ओर से भी ऐसा होने की संभावना जताई गई थी. अब माना जा रहा है कि आईसीसी नेतन्याहू और हमास नेताओं के खिलाफ जल्द ही अरेस्ट वारंट जारी कर सकती है.