Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच 173 भारतीयों का नया जत्था दिल्ली पहुंचा, अब तक 4000 से ज्यादा लोगों की वापसी

ईरान से निकाले गए 173 भारतीयों का एक और जत्था गुरुवार रात नई दिल्ली पहुंचा। ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष शुरू होने के बाद भारत दोनों देशों से अपने नागरिकों को निकालने के लिए विशेष उड़ानें संचालित कर रहा है।

निकाले गए लोगों में ईरान में काम कर रहे भारतीयों के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए वहां गए कई छात्र भी शामिल हैं। सही-सलामत वापस लौटने पर कई लोगों ने भारत सरकार की तरफ से किए गए इंतजामों के लिए उसका शुक्रिया अदा किया।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत ने ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए 18 जून को शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंधु’ के तहत 19 विशेष उड़ानों के जरिए अब तक 4,400 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को वहां से निकाला है।