अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के मुख्यालय पेंटागन ने घोषणा की कि रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने सेना के शीर्ष अधिकारी और दो अन्य जनरलों को पदों से हटा दिया है। ईरान के खिलाफ जारी युद्ध के बीच सेना के शीर्ष अधिकारियों को हटाए जाने के कारणों की कोई जानकारी नहीं दी गई है। पेंटागन के शीर्ष प्रवक्ता सीन पार्नेल ने कहा, ‘‘जनरल रैंडी जॉर्ज सेना के 41वें चीफ ऑफ स्टाफ के पद से तत्काल प्रभाव से सेवानिवृत्त हो रहे हैं।’’
जॉर्ज ने अगस्त 2023 में बाइडन प्रशासन के तहत सेना के चीफ ऑफ स्टाफ का पद संभाला था, जिसका कार्यकाल आमतौर पर चार साल का होता है।
पेंटागन के एक अधिकारी ने बताया कि जनरल क्रिस्टोफर लानेव कार्यवाहक चीफ ऑफ स्टाफ होंगे। लानेव हेगसेथ के शीर्ष सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत थे, पिछले अक्टूबर में ट्रंप ने अचानक उन्हें सेना के उप प्रमुख के पद के लिए नामित किया था। दो साल पहले तक केवल दो-स्टार जनरल रहे क्रिस्टोफर लानेव के लिए ये एक अभूतपूर्व पदोन्नति थी।
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री ने सेना के शीर्ष अधिकारी को पद से हटाया
You may also like
भारतीय सर्जन ने चीन से की हैदराबाद के अस्पताल में सर्जरी, रोबोटिक टेली-सर्जनी की शानदार मिसाल.
भारतीय शतरंज खिलाड़ी प्रज्ञानानंदा ने कार्लसन को हराया, गुकेश का खराब फॉर्म जारी.
सऊदी अरब की जेल में 20 साल काटने के बाद केरल लौटा अब्दुल रहीम, भावुक हुए परिजन.
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने भारत की आर्थिक प्रगति को सराहा, पीएम मोदी की दोबारा मेजबानी की आशा जताई.