अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ संबंधित घटनाओं में अब तक कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है। सोमवार को मरने वालों की संख्या 104 तक पहुंच गई। केर काउंटी के अधिकारियों ने बताया कि केर काउंटी में खोजकर्ताओं को 84 लोगों के शव मिले हैं, जिनमें 28 बच्चे भी शामिल हैं। जान गंवाने वालों में गर्मी की छुट्टियों में आयोजित शिविर में भाग ले रहे कई बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान जारी है।
इस बीच, खोज और बचाव दल ने उफनती नदियों में उतरने के लिए मृतकों की तलाश जारी रखी। स्वयंसेवकों ने मलबे के टुकड़ों को एक-एक करके छांटना शुरू किया, जो एक बहुत ही मुश्किल काम था। ये बारिश जारी रहने के आसार हैं, ऐसे में मध्य टेक्सास के जलभराव वाले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।
अमेरिका: टेक्सास में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 100 के पार
You may also like
'आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा', डेडलाइन से पहले ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी.
क्रिकेटर डेविड वार्नर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीकर गाड़ी चलाने का लगा आरोप.
बांग्लादेश की पहली महिला संसद अध्यक्ष गिरफ्तार, लगे ये आरोप.
'14 मिलियन ईरानी जान कुर्बान करने के लिए तैयार', ट्रंप के अल्टीमेटम पर ईरान के राष्ट्रपति का दावा.