Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

अमेरिका: टेक्सास में बाढ़ से 51 लोगों की मौत, 27 लड़कियां लापता

अमेरिका के टेक्सास में शुक्रवार तड़के आई अचानक बाढ़ में कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक ‘समर कैंप’ में शामिल हुई 27 लड़कियां अब भी लापता हैं। केर काउंटी में बाढ़ के कारण 15 बच्चों सहित कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई तथा आसपास की क्षेत्रों में भी कई लोग मारे गए। ग्वाडालूप नदी का जलस्तर 45 मिनट में 26 फुट बढ़ गया, पेड़ उखड़ गए, वाहन बह गए और कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में वर्षों से ‘समर कैंप’ आयोजित किए जाते हैं जहां प्रतिवर्ष हजारों बच्चे आते हैं। हंट इलाके में ग्वाडालूप नदी किनारे के ‘मिस्टिक कैंप’ की 27 लड़कियां लापता हैं। बचाव अभियान में हेलीकॉप्टर, नाव और ड्रोन की मदद ली जा रही है और अब तक 850 से अधिक लोगों को बचाया गया है। गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि अधिकारी राहत और बचाव कार्य चौबीसों घंटे जारी रखेंगे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने बाढ़ आने की कोई पूर्व चेतावनी नहीं दी। एपी राखी शोभना शोभना