Breaking News

लेबनान को संघर्ष-विराम में शामिल करे अमेरिका: ईरान के विदेश मंत्री     |   हुमायूं कबीर की पार्टी AUJP के बंगाल अध्यक्ष खोबायेब अमीन ने पद से इस्तीफा दिया     |   एचएएल ने भारतीय तटरक्षक बल को चार ALH Mk III मैरीटाइम रोल हेलीकॉप्टर सौंपे     |   बंगाल चुनाव: ममता दीदी अब जाने की तैयारी करें, इस उम्र में प्रचार मत करिए- अमित शाह     |   ‘उम्मीद है कि ईरान संग सार्थक बातचीत होगी’, PAK जाने से पहले बोले US उपराष्ट्रपति     |  

इस्लाम विरोधी टिप्पणी को लेकर ओबामा के पूर्व सलाहकार के खिलाफ कार्रवाई

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व प्रशासनिक सलाहकार स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज को इस्लाम विरोधी टिप्पणी करने पर नौकरी से निकाल दिया गया है।

द हिल की रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बराक ओबामा के पूर्व प्रशासनिक सलाहकार स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह न्यूयॉर्क में हलाल सामान बेचने वाले दुकानदार पर अभद्र टिप्पणी करते हुए दिखाई दिए।

रिपोर्ट के अनुसार, स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज ने एक दुकानदार को गाली देते हुए आतंकवादी कहा। यहीं नहीं उन्होंने इजरायल-हमास युद्ध को लेकर अन्य टिप्पणियां भी की। उन्होंने कहा था कि चार हजार फलस्तीनी बच्चों का मरना पर्याप्त नहीं है। हालांकि, उनके इस बयान को दुकानदार ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। जिसके बाद बराक ओबामा के पूर्व प्रशासनिक सलाहकार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

स्टुअर्ट सेल्डोविट्ज 1999 से 2003 तक अमेरिकी विदेश विभाग के इजरायल और फलस्तीनी मामलों के कार्यालय में उप निदेशक थे। इसके अलावा उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद दक्षिण एशिया निदेशालय में कार्यवाहक निदेशक के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।