Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

फिलीपींस के लेयते द्वीप के पास 5.7 तीव्रता का भूकंप

फिलीपींस में बार फिर तेज भकंप के झटके देखने को मिले, लेयते द्वीप के पास रविवार देर रत को 5.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। ये इस महीने का दूसरा बड़ा झटका है, जिससे फिलीपींस के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे 70 किलोमीटर गहराई में था, जिससे पास के इलाकों में कुछ देर के लिए हलचल बढ़ गई।

इससे पहले, 10 अक्टूबर को फिलीपींस में 6.4 तीव्रता का भीषण भूकंप आया था, जिसने कई इलाकों में हल्का नुकसान पहुंचाया था और सैकड़ों लोगों को अपने घरों से बाहर निकलने को मजबूर कर दिया था। हालांकि, इस बार के भूकंप में अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैली हुई हैं, लोग दावा कर रहे हैं कि ये ‘एक बड़े भूकंप का संकेत’ है और आने वाले दिनों में एक खतरनाक भूकंप या सुनामी आ सकती है।

स्थानीय प्रशासन ने अफवाहों को खारिज करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। कुछ सोशल मीडिया की वायरल वीडियो और तस्वीरों में दरारों वाले घर, कांपते हुए पेड़ और घबराए हुए लोग देखे जा सकते हैं जिससे डर का माहौल बना हुआ है। वहीं कुछ विदेशी वैज्ञानिकों ने भी इस पर चिंता जताई है, उनका कहना है कि फिलीपींस प्रशांत ‘रिंग ऑफ फायर’ में आता है, जहां भूकंपीय गतिविधियां आम हैं, लेकिन लगातार दो बड़े झटके आने को लेकर और जांच की जरूरत है।