Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

प्रोटेस्ट में 3117 लोगों की मौत, ईरान ने जारी किया सरकारी आंकड़ा

ईरान में हाल ही में हुए बड़े विरोध-प्रदर्शनों को लेकर अब पहली बार सरकार ने मरने वालों का आधिकारिक आंकड़ा जारी किया है। ईरानी सरकारी टीवी ने बताया है कि इन प्रदर्शनों में कुल 3117 लोगों की मौत हुई है। ये प्रदर्शन 28 दिसंबर से शुरू हुए थे। सरकारी टीवी पर शहीद फाउंडेशन का बयान दिखाया गया, जिसमें कहा गया कि मरने वालों में से 2427 लोग आम नागरिक और सुरक्षा बलों के सदस्य थे। बाकी लोग कौन थे, इस बारे में सरकार ने कोई साफ जानकारी नहीं दी।

हालांकि, विदेशी मानवाधिकार संगठनों ने सरकार के आंकड़ों पर सवाल उठाए हैं. अमेरिका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, गुरुवार सुबह तक मरने वालों की संख्या कम से कम 4,902 हो गई थी और यह आंकड़ा और बढ़ सकता है. यह संगठन ईरान के अंदर कार्यकर्ताओं के नेटवर्क के जरिए जानकारी वेरिफाई करता है और इसके आंकड़े पहले भी काफी हद तक सही रहे हैं. अन्य मानवाधिकार समूहों ने भी आधिकारिक आंकड़ों से ज़्यादा मौतें होने का दावा किया है.