Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

'ऑपरेशन सिंधु': ईरान से 285 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंचा विमान, लोगों ने केंद्र सरकार का जताया आभार

इजराइल और ईरान में जारी युद्ध के बीच ईरान से भारतीय नागरिकों के लौटने का सिलसिला जारी है। 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत ईरान के मशहद से रविवार को 285 भारतीय नागरिकों को लेकर विशेष विमान नई दिल्ली पहुंचा। ईरान से सही-सलामत वापसी के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और समय पर हस्तक्षेप करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। 

भारत ने इजरायल के साथ सैन्य टकराव बढ़ने के बाद ईरान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 18 जून को 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू किया था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक ईरान से अब तक कुल 1,713 भारतीयों को सुरक्षित निकाला जा चुका है।