अमेरिकी हमले में क्षतिग्रस्त हुए ईरानी नौसेना पोत ‘आईरिस देना’ के कम से कम 22 नाविकों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अधिकारियों ने बताया, ‘‘भारी सुरक्षा के बीच ईरानी सैन्यकर्मियों को एंबुलेंस से गाले के बाहरी इलाके कोग्गला स्थित श्रीलंका वायु सेना केंद्र भेजा गया।’’ करापितिया स्थित राष्ट्रीय अस्पताल गाले में 10 अन्य नाविकों का इलाज किया जा रहा है।
श्रीलंका के दक्षिणी तट पर स्थित गाले के पास एक अमेरिकी पनडुब्बी के टॉरपीडो से किए गए हमले में ईरानी नौसेना के पोत आईरिस देना के डूब जाने के बाद उन्हें बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रीलंका ने कहा कि उसने हमले में मारे गए 84 ईरानी नाविकों के शव बरामद किए हैं। नौसैनिक पोत समीक्षा अभ्यास के बाद भारत के विशाखापत्तनम से स्वदेश लौट रहा था।
श्रीलंका ने शनिवार को कहा कि उनके शवों को वापस स्वदेश भेजने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार ने कहा कि स्थिति में अभी सुधार नहीं हुआ है, इसलिए उन्हें हवाई या समुद्री मार्ग से भेजने का प्रयास करना संभव नहीं है। दक्षिणी बंदरगाह शहर गाले में पांच मार्च को मजिस्ट्रेट जांच और 84 शवों का पोस्टमार्टम पूरा हो गया। जीवित बचे लोगों ने 84 कर्मियों में से 80 की पहचान कर ली।
IRIS Dena पर हमले के बाद बचाए गए 22 ईरानी नाविक, श्रीलंका के अस्पताल से मिली छुट्टी
You may also like
मेलोनी पर ट्रंप के फोटो वाले बयान पर भड़का इटली, विदेश मंत्री ने अमेरिका का दौरा किया रद्द.
ट्रंप ने किया नए एयर फोर्स वन का अनावरण, बदल गया रंग और डिजाइन; कतर से मिला विमान.
मेलोनी ने फोटो वाले बयान पर ट्रंप को दिया करारा जवाब, कहा- इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते.
हिज़्बुल्लाह को इसकी भारी कीमत चुकानी होगी, 4 इज़रायली सैनिकों की मौत के बाद नेतन्याहू ने दी चेतावनी.