Breaking News

NH-44 बंद, फंसे यात्रियों के लिए जम्मू डिवीजन चलाएगा विशेष ट्रेन     |   मैसूर भारत की शाश्वत सांस्कृतिक पहचान, आपने इस परंपरा को संजोकर रखा: PM मोदी     |   आज युवाओं को हर क्षेत्र में मौका मिल रहा है: PM मोदी     |   कावड़ यात्रा: मुजफ्फरनगर में 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों की छुट्टी     |   कुवैत में ईरानी ड्रोन हमला, सेना ने कई ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

19 भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से वापस लाया गया

हाल ही में श्रीलंका में गिरफ्तारी के बाद जेल में बंद तमिलनाडु के 19 उन्नीस मछुआरों को द्वीप राष्ट्र से वापस लाया गया है और वे चेन्नई जा रहे हैं। श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने 19 मछुआरों की वापसी की पुष्टि की। 

पुदुक्कोट्टई, मयिलादुथुराई के मछुआरे छह मार्च को दो नावों में मछली पकड़ रहे थे जब श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और उनकी नावों को जब्त कर लिया। दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद श्रीलंका सरकार ने गिरफ्तार मछुआरों को रिहा कर दिया।

मछुआरों को कोलंबो में भारतीय दूतावास के अधिकारियों को सौंप दिया गया। सभी मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें वापस चेन्नई भेज दिया गया।