Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

ऑस्ट्रेलिया के समुद्र तट पर 157 डॉल्फिन फंसी, दर्जनों की मौत

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी द्वीप तस्मानिया के सुदूर समुद्र तट पर 150 से ज्यादा डॉल्फिन फंस गई हैं। माना जा रहा है कि इनमें से दर्जनों डॉल्फिन मर चुकी हैं जबकि बाकियों को बचाने की कोशिश की जा रही है। डॉल्फिन की फॉल्स किलर व्हेल प्रजाति छह मीटर लंबी होती है और इसका वजन करीब एक टन होता है।  ऐसे में उन्हें रिलोकेट करना काफी मुश्किल काम है। 

ओर्का जैसी दिखते की वजह से इन्हें फॉल्स किलर व्हेल कहा जाता है। इंसानों के लिए इन्हें खतरनाक माना जाता है। ओर्का जैसी दिखते की वजह से इन्हें फॉल्स किलर व्हेल कहा जाता है। इंसानों के लिए इन्हें खतरनाक माना जाता है। 

इन डॉल्फिन के तट पर फंसे होने की वजह अब तक पता नहीं चली है। विशेषज्ञों का मानना है कि इनके पोस्टमार्टम के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। पिछले 50 साल में ये पहला मामला है जब इतनी बड़ी तादाद में डॉल्फिन समुद्र किनारे फंसी हुई हैं।