Breaking News

सहारनपुर: कांवड़ यात्रा सुरक्षा को पुलिस का कंट्रोल रूम तैयार, 3 हजार CCTV लगाए     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   अगस्त महीने में देश भर में सामान्य से कम होगी बारिश, मौसम विभाग ने जताई आशंका     |   उत्तराखंड: हरिद्वार में गंगा नदी में 4 कांवड़िए डूबे, SDRF ने सभी शव बरामद किए     |   राष्ट्रमंडल खेलः महिला बॉक्सिंग के फाइनल में पहुंचीं प्रीति पवार, पक्का किया रजत पदक     |  

वाराणसी-नागपुर समेत देश के 41 हवाई अड्डों को बम की धमकी

मुंबई के 50 से ज्यादा अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी के बीच देश के 41 हवाई अड्डों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली. पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के अलावा चेन्नई, पटना और जयपुर सहित 41 हवाई अड्डों को कल मंगलवार को बम की धमकी वाले ई-मेल मिले, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई. अधिकारियों ने मेल मिलने के बाद आपातकालीन उपाय किए और तोड़फोड़ विरोधी (Anti-Sabotage) जांच की. कई घंटों की जांच के बाद यह बात सामने आई कि ये सभी ई-मेल गलत थे.