Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

मुकाबला कड़ा है पर नीरज चोपड़ा रचेंगे इतिहास

कोच नसीम अहमद ने बताया कि इस बार का मुकाबला बेहद कड़ा है। फाइनल में नीरज के जो प्रतिद्वंद्वी हैं। उनकी परफॉरमेंस भी काफी अच्छी है। क्वालीफाइंग राउंड में नीरज चोपड़ा सबसे आगे रहे। सात एथलीट फाइनल में पहुंचे। उनमें नीरज ने भाला सबसे दूर 89.34 मीटर की दूरी पर फेंका है। उनका प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स हैं। उन्होंने 88.63 मीटर दूर भाला फेंका।

तीसरे स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर ने 87.76 मीटर और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 86.59 मीटर दूरी पर भाला फेंक कर चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस क्वालीफाइंग राउंड में अन्य खिलाड़ियों के भाले की दूरी में ज्यादा अंतर नहीं है। जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में यह अंतर ज्यादा नहीं होता है। नीरज चोपड़ा भी इस बात को अच्छे से समझते हैं। उन्हें भी पता है कि मुकाबला कड़ा है लेकिन नीरज की सबसे अच्छी बात यह है कि वह प्रेशर में नहीं आते हैं।