Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

शाहरुख खान को मारने की धमकी देने वाला रायपुर में गिरफ्तार, पेशे से है वकील

Chhattisgarh: मुंबई पुलिस ने पिछले हफ्ते बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान जान से मारने की धमकी के मामले में मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक वकील को गिरफ्तार किया। ये जानकारी अधिकारी ने दी। सात नवंबर को मुंबई पुलिस मामले की जांच के लिए रायपुर पहुंची और पेशे से वकील फैजान खान से पूछताछ की। 

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि मुंबई पुलिस ने मंगलवार सुबह बताया कि उन्होंने शाहरुख खान को धमकी भरे कॉल की जांच के तहत यहां पंडरी पुलिस थाना क्षेत्र से फैजान खान को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक्टर को धमकी भरा कॉल फैजान के नाम पर रजिस्टर फोन नंबर से किया गया था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान वकील ने पुलिस को बताया कि उसने अपना फोन खो दिया है और इस संबंध में दो नवंबर को खम्हारडीह पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है।

मुंबई पुलिस फैजान को रायपुर की अदालत में पेश कर उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगेगी। शाहरुख खान को धमकी एक्टर सलमान खान को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जारी की गई धमकियों के बाद दी गई थी।