Breaking News

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने मिलकर जॉइंट डिफेंस डील पर साइन किए     |   चरखी दादरी गैंगवार में शामिल आरोपी रोहित उर्फ कातिया को पुलिस ने अरेस्ट किया     |   संसद में हंगामे के बीच अमित शाह से संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मुलाकात की     |   बच्चे की मौत पर पटना में बवाल, गुस्साए लोगों ने पुलिस की गाड़ियों को फूंक डाला     |   छात्रों के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे निशिकांत, मांगी मंजूरी     |  

अदाणी विझिंजम पोर्ट ने जीता अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार

Thiruvananthapuram: अदाणी विझिंजम पोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (AVPPL) ने श्रमिकों और कार्यस्थलों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता के चलते ब्रिटिश सेफ़्टी काउंसिल से वर्ष 2023 के लिए अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार जीता है। 

2024 के अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कारों में विशिष्ट स्थान हासिल करने वाले 269 वैश्विक संगठनों में से एक AVPPL भी है, जबकि कुल 1,124 संगठनों को यह पुरस्कार दिया गया है। ये संगठन निर्माण, विनिर्माण, तेल, गैस, खनन, बिजली और उपयोगिता सहित सभी क्षेत्रों से चुने गए हैं। दुनियाभर के 49 देशों से विजेताओं को चुना गया, जिनमें 269 संगठनों को विशिष्ट स्थान, 456 को मेरिट और 399 को पास प्रदान किया गया।

APSEZ के CEO अश्वनी गुप्ता ने कहा, "यह उपलब्धि हमारे सभी कामकाज में उच्चतम सुरक्षा मानकों को बनाए रखने के लिए हमारी अटूट प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। यह हमारी पूरी टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत का प्रमाण है, और यह देश में सबसे सुरक्षित बंदरगाह बनाने में हमारी स्थिति की पुष्टि करता है।"