Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

अभिनेता जायद खान की मां जरीन खान का 81 साल की उम्र में निधन

अभिनेता जायद खान की मां और वरिष्ठ अभिनेता-फिल्मकार संजय खान की पत्नी जरीन खान का 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे लंबे समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं और आज सुबह मुंबई स्थित अपने घर पर उन्होंने अंतिम सांस ली। जरीन खान के चार बच्चे फराह खान अली, सिमोन अरोड़ा, सुजैन खान और जायद खान हैं।

वे आखिरी बार बेटी फराह खान के व्लॉग में दिखाई दी थीं, जहां उन्होंने फराह को ईरानी मटन कोफ्ता खिलाया था और अपने घर का दौरा भी कराया था।
पूर्व अभिनेत्री और इंटीरियर डिजाइनर जरीन ने 1963 की फिल्म ‘तेरे घर के सामने’ से अभिनय की शुरुआत की थी, जिसमें उन्होंने देव आनंद की सेक्रेटरी जेनी फर्नांडीज का किरदार निभाया था।