Breaking News

रूस ने 41 रूसी सैनिकों के शवों के बदले यूक्रेन को 1,000 यूक्रेनी सैनिकों के शव सौंपे     |   15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू, अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए नियम तय, उम्र सीमा भी लागू     |   सेंसेक्स 931 अंक गिरकर 76,631 पर बंद, निफ्टी 222 अंक लुढ़ककर 23,775 पर पहुंचा     |   ईरान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रियों की फोन पर बात, तनाव कम करने पर हुई चर्चा     |   'बातचीत फेल हुई, तो लंबी लड़ाई के लिए तैयार', ईरान ने दी नई धमकी     |  

नए बने रहेंगे आपके कंबल और रजाई, बस अपनाइये ये आसान ट्रिक

 क्या आपका भी रजाई कंबल हर साल ख़राब हो जाता है. जिसके चलते नया खरीदना पड़ता है ?  तो अब से ऐसा नहीं होगा क्यूंकि आपको हम यहां रजाई और कंबल रखने का सही तरीका क्या होता है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं

  1. कई लोग रजाई को धो देते हैं जिसके कारण ऊन खराब हो जाता है, इससे ऊन का रंग बदल जाता है और वह दोबारा इस्तेमाल के लायक नहीं रह जाता. इसलिए आप रजाई को पानी से धोने की बजाए धूप दिखाएं और उसकी धुनाई करवाएं. इससे रजाई नए जैसा हो जाएगा और गरम भी करेगा.
  2. वहीं, अगर रजाई का खोल फट जाए तो उसे आसानी से बदला जा सकता है और ऊन को दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे आपको रजाई दोबारा से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 
  3. इसके अलावा रजाई कंबल लंबे समय तक चले इसके लिए नियमित धूप दिखाना जरूरी है. इससे उसमें मौजूद कीटाणु और नमी निकल आती है. इससे रजाई साफ हो जाती है और हल्की भी बनी रहती है. 
  4. कंबल और रजाई पर गंदगी और धूल को जमा होने से बचाने के लिए, इनके ऊपर कवर (dust cover) जरूर डालें. यह बाहरी तत्वों से बचाए रखेगा और आपके कंबल की चमक बनाए रखेगा