Breaking News

CUET UG 2026: तकनीकी गड़बड़ी की बात NTA ने मानी, दोबारा होगी प्रभावित छात्रों की परीक्षा     |   नोएडा के स्पार्क मिंडा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग बुझाने में जुटी दमकल की 6 गाड़ियां     |   दिल्ली में आंधी-तूफान का खतरा, IMD का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी     |   'मेरा क्या हाल किया गया, सबने देखा', सोनारपुर में हमले के बाद अभिषेक बनर्जी का BJP पर निशाना     |   ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर हमला     |  

'तुम घिनौने हो, यह पत्रकारिता नहीं', बॉडी-शेमिंग टिप्पणी पर भड़कीं Sara Tendulka

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर ने गुरुवार को एक फोटोग्राफर (पैपराजी) को बॉडी-शेमिंग टिप्पणी के लिए जमकर फटकार लगाई। दरअसल, मुंबई के एक पैपराजी ने सारा तेंदुलकर और उनकी भाभी सानिया का एयरपोर्ट पहुंचने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में दोनों एयरपोर्ट टर्मिनल में एंट्री करती नजर आ रही थीं, लेकिन पोस्ट के कैप्शन को लेकर विवाद खड़ा हो गया।

पैपराजी ने वीडियो के साथ लिखा था, “मोटी वाली सारा है, बगल वाली भाभी है।” यह आपत्तिजनक कैप्शन देखते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई। खुद सारा तेंदुलकर ने भी इस टिप्पणी पर कड़ा ऐतराज जताया। सारा ने इंस्टाग्राम पर जवाब देते हुए लिखा, “@tahirjasus, तुम बेहद घटिया हो। यह पत्रकारिता नहीं है। हमें अकेला छोड़ दो।”

सारा के तीखे जवाब के बाद पैपराजी ने वह पोस्ट डिलीट कर दी। हालांकि, सारा ने बाद में भी उसे लेकर नाराजगी जाहिर की। वहीं, प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो सारा तेंदुलकर फिलहाल सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन (STF) में डायरेक्टर की भूमिका निभा रही हैं। सचिन तेंदुलकर ने पहले सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा था कि उनकी बेटी सारा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से क्लिनिकल और पब्लिक हेल्थ न्यूट्रिशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है और अब वह खेल, स्वास्थ्य और शिक्षा के जरिए भारत को सशक्त बनाने की दिशा में काम करेंगी। इसके अलावा, पिछले साल सारा ने मुंबई में अपनी पिलाटीज अकादमी भी शुरू की थी, जहां फिटनेस, वेलनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को बढ़ावा दिया जाता है।