Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी के असली आरोपियों को बचा लिया गया: अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती     |   राम मंदिर चंदा के सिस्टम में पिछले 3 साल के इंटरनल ऑर्डिट में बड़ी खामियां: SIT     |   राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV कैमरे में 70 बार कथित चंदा चोरी की गतिविधियां कैद     |   बांग्लादेश के पीएम चीनी राष्ट्रपति से मिले, इकोनॉमिक कॉरिडोर बनाने को लेकर बात     |   केतन अग्रवाल मर्डर केस: पुलिस ने सिया गोयल के भाई साहिल को पूछताछ के लिए भेजा समन     |  

कैलाश मानसरोवर यात्रियों को योगी सरकार का तोहफा, 555 श्रद्धालुओं को मिला एक-एक लाख

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 555 श्रद्धालुओं को अनुग्रह राशि वितरित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तीर्थ यात्रा भारतीय परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है और समाज को जोड़ती है।

मुख्यमंत्री योगी ने आदि गुरु शंकराचार्य का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार का मकसद इस कठिन यात्रा को आसान बनाना है। योजना के तहत यात्रा पूरी करने के बाद श्रद्धालुओं को आर्थिक सहायता दी जाती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि 2025 में प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर करीब 164 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह बढ़ती संख्या एक चुनौती के साथ-साथ प्रदेश के लिए बड़ा अवसर भी है और सरकार सुविधाएं बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है।