Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग विशेषज्ञों में खास उत्साह, कहा- ये हमारे लिए दीवाली की तरह

Jammu and Kashmir: 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। जम्मू में रहने वाली मशहूर योग विशेषज्ञ सुषमा गुप्ता की मानें तो ये दिन अब एक उत्सव का रूप ले चुका है जिसका हर कोई बेसब्री से इंतजार करता है।

सुषमा योग करने के फायदे भी बताती हैं। उनके मुताबिक इसे हर किसी की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाना चाहिए क्योंकि ये सेहतमंद रखने में अहम भूमिका निभाता है। उनका ये भी मानना ​​है कि योग शुरू करने के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को इसे अपनी जिंदगी का नियमित हिस्सा बनाना चाहिए।

योग से जुड़ी बारीकियों की समझ रखने वाली सुषमा का कहना है कि ज्यादातर लोग योग को सिर्फ शारिरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर मानते हैं जबकि ये उनकी मानसिक सेहत को भी बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

योग दिवस मनाने का विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्तावित किया गया था। इसे 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया था। दुनिया भर के देशों में 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की इस बार की थीम 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' रखी गई है।