Breaking News

कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतगणना केंद्र के बाहर BJP और TMC एजेंटों में बहस     |   यूएई के फुजैराह के पास टैंकर पर हमला, सभी क्रू सुरक्षित     |   अमेरिका का बड़ा मिशन, हॉर्मुज में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन किया लॉन्च     |   बिहार में फिर गिरा पुल: भागलपुर में विक्रमशिला पुल का एक स्लैब गंगा में समाया     |   ईरान की चेतावनी के बाद फारस की खाड़ी से जहाज हटने लगे, UAE के पास एंकरिज खाली; तनाव बढ़ा     |  

कोलकाता के येलो टैक्सी ड्राइवरों की सरकार से मांग, शहर में बढ़ाई जाएं और ज्यादा टैक्सी

Union Budget 2025: कोलकाता में येलो टैक्सी के ड्राइवर केंद्रीय बजट 2025 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ड्राइवरों को उम्मीद है कि उनकी येलो टैक्सी चलती रहेगी और उन्हें राहत देते हुए इसे बंद नहीं किया जाएगा और ज्यादा टैक्सियां बढ़ाई जाएंगी ड्राइवरों के मुताबिक एप आधारित टैक्सी सेवाओं ने धीरे धीरे उनकी सेवाओं पर कब्जा किया है। और अब दशकों पुराना उनका वजूद धीरे-धीरे घटने लगा है। 
 
येलो टैक्सी ड्राइवरों की एक और चिंता टैक्सी एग्रीगेटर एप्स के जरिए चलने वाली बाइक टैक्सी भी हैं, क्योंकि अपने कम किराए की वजह से उसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है और इससे येलो टैक्सी ड्राइवरों को नुकसान हो रहा है। 

कोलकाता के लिए येलो टैक्सियां ऐतिहासिक हैं। और इन प्रतिष्ठित टैक्सियों के ड्राइवरों को उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को जब केंद्रीय बजट पेश करेंगी तो उसमें उनकी परेशानियों पर भी गौर किया जाएगा और उनके लिए कुछ नीति बनाई जाएंगी।