Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

चारधाम यात्रा मार्गों पर काम जारी, CM धामी ने की तैयारियों की समीक्षा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार चारधाम यात्रा मार्गों को ठीक करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि गंगोत्री का मार्ग खोल दिया गया है, लेकिन मानसून के कारण कुछ जगहों पर अभी भी दिक्कतें आ रही हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि यमुनोत्री मार्ग पर खरशाली क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है, जिसकी मरम्मत का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले 10-12 दिनों में इस मार्ग को पूरी तरह से ठीक कर लिया जाएगा और उसके बाद यात्रा सामान्य रूप से शुरू हो जाएगी। धामी ने कहा कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के रास्ते पूरी तरह से ठीक हैं और यात्रा सुचारु रूप से चल रही है। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है।