Breaking News

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच US का अलर्ट, लेबनान की यात्रा से बचें     |   सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे     |   सुप्रीम कोर्ट में पत्र याचिका दायर, सोनम वांगचुक को दोबारा जंतर-मंतर भेजने की मांग     |   जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल     |   जंतर-मंतर पर अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी इंक     |  

देहरादून में ‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, 25 मामलों की हुई सुनवाई

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में महिला सशक्तिकरण के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। राष्ट्रीय महिला आयोग के राष्ट्रव्यापी अभियान 'महिला आयोग आपके द्वार' की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय में विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस सत्र में घरेलू हिंसा, संपत्ति विवाद और लैंड फ्रॉड जैसे 25 गंभीर मामले सामने आए। अध्यक्ष ने कई संवेदनशील प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया और शेष मामलों में अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए। इस मुहिम का उद्देश्य महिलाओं को उनके घर के समीप ही न्याय और सहायता उपलब्ध कराना है।