Breaking News

मुंबई: कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना     |   चढ़ावा विवाद पर चिराग पासवान सख्त, बोले- आस्था से खिलवाड़ करने वाले बचेंगे नहीं     |   दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 करोड़ की हाई-क्वालिटी चरस जब्त, 3 तस्कर अरेस्ट     |   हिमाचल में मानसून का कहर: 30 जून से 2 जुलाई तक 11 लोगों की मौत, प्रशासन अलर्ट     |   मदरसा फंडिंग जांच पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की हरी झंडी: ATS जांच पर रोक लगाने से साफ इनकार     |  

Maharashtra: बेटे के साथ मां ने 11वीं मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, डिप्रेशन में थी महिला

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड में रविवार सुबह एक महिला ने चार साल के बेटे के साथ 11वीं मंजिल के कूदकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने जानकारी दी। 

पुलिस के मुताबिक "सुबह साढ़े पांच बजे के करीब हमारे जो ड्यूटी ऑफिसर थे उनको एक कॉल आया और सूचना मिली कि रेगलिया बिल्डिंग है यो यमुनानगर में है वहां पर कोमल आवटे एक महिला हैं उन्होंने 11वें माले से सुसाइड किया है और उनके साथ में उनका एक चार साल का बच्चा था उसको साथ में लेकर कूदी हैं तो दोनों की मौत हो गई है।"

"जानकारी लेने के बाद उनके घर वालों से ये पता चला कि वो अमेरिका में रहती थी जब उसकी शादी हो गई, उसके पति टेक्सास अमेरिका में रहते हैं। वहां से वो एक अप्रैल को यहां पर आईं थीं, तभी से वो थोड़ी डिप्रेशन में थी। ऐसा घरवालों ने बताया।"