Breaking News

'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |   जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |  

क्या प्रधानमंत्री जाति जनगणना कराएंगे

दो राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने जाति जनगणना पर सियासी पारा चढ़ा दिया है. केरल में आरएसएस के तीन दिनों के मंथन में जाति जनगणना वाले विमर्श की गूंज उठी. इस बीच कांग्रेस ने संघ के बयान को लेकर सवाल उठाए हैं. उसका कहना है कि वह जाति जनगणना की इजाजत देने वाली कौन होता है. साथ ही साथ कांग्रेस ने पीएम मोदी पर भी हमला बोला है.

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने मंगलवार को एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘जाति जनगणना को लेकर आरएसएस की उपदेशात्मक बातों से कुछ बुनियादी सवाल उठते हैं. क्या आरएसएस के पास जाति जनगणना पर निषेधाधिकार है, जाति जनगणना के लिए इजाजत देने वाला वह कौन है, आरएसएस का क्या मतलब है जब वह कहता है कि चुनाव प्रचार के लिए जाति जनगणना का दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए? क्या यह जज या अंपायर बनना है? आरएसएस ने दलितों, आदिवासियों और ओबीसी के लिए आरक्षण पर 50 फीसदी की सीमा को हटाने के लिए संवैधानिक संशोधन की आवश्यकता पर रहस्यमई चुप्पी क्यों साध रखी है?’