Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

भतीजे अजित की क्या फिर होगी घर वापसी

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति की पराजय के बाद उप मुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार की पुरानी पार्टी में वापसी की अटकलें तेज हो गयी है. पूर्व केंद्रीय मंत्री और एनसीपी (सपा) के प्रमुख शरद पवार ने बुधवार को पुणे में मीडिया को संबोधित करते हुए अजित पवार की घर वापसी पर खुलकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि घर में तो सबके लिए जगह है, लेकिन पार्टी में मेरा व्यक्तिगत निर्णय नहीं रहेगा. पार्टी के नेताओं का सबका निर्णय रहेगा. वो अगर तैयार हुए तो देखेंगे.

एनसीपी नेताओ की घर वापसी पर उन्होंने कहा कि जो नेता घर के हैं, वो घर के ही रहते हैं. उनके लिए कोई समय नहीं रहता है कि चुनाव है या फिर कुछ है.