हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के लिए लगातार मंथन कर रही है. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की सोमवार को दिल्ली में एक अहम बैठक हुई. इस दौरान 49 सीटों पर चर्चा हुई, जिसमें 34 कैंडिडेट्स के नाम तय कर लिए गए हैं. मंगलवार को फिर कांग्रेस की सीईसी की बैठक है, जिसके बाद उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा. महिला पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने को लेकर लगातार चर्चा है, लेकिन फाइनल फैसला मंगलवार को होगा.